Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तमिलनाडु में सत्तूर के पास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के चिन्नाक्कमनपच्ची की पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट के कारण सात लोगों की मौत हो गयी।इस हादसे में कई अन्य कर्मचारी भी हुए है, उन्हें शिवकाशी के सरकरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

01 Jul 2025

तमिलनाडु में सत्तूर के पास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में चल रही गोकुलस पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह अचानक विस्फोट हो गया। सत्तूर के पास चिन्नाक्कमनपट्टी में हुए इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य कर्मचारी गंभीर पूर से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के चिन्नाक्कमनपच्ची की पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट के कारण सात लोगों की मौत हो गयी।इस हादसे में कई अन्य कर्मचारी भी हुए है, उन्हें शिवकाशी के सरकरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि परिसर के आठ कमरे जलकर राख हो गए। वहां की जमीन समतल हो गयी। यह विस्फोट सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस वक्त हुआ, जब मजदूर पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायनों को मिला रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया और आस-पास की इमारत ढह गईं, जिससे कई लोग मलबे के नीचे फंस गए।

पुलिस के अनुसार पटाखा फैक्ट्री का संचालन कमल कुमार करते हैं। नागपुर में पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से उन्हें लाइसेंस मिला हुआ है। ५० से ज्यादा कमरों वाली इस यूनिट में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद लगी भीषण आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। वहीं, धमाके के बाद फैक्ट्री से निकला धुआं और पटाखों के फटने की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस, दमकल एवं बचाव सेवाओं के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है। पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री के मैनेजर और विक्रेता को गिरफ्तार भी कर लिया है। दमकल एवं बचाव विभाग के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल धमाके के बाद से लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मौके से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमिलनाडु में सत्तूर के पास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के चिन्नाक्कमनपच्ची की पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट के कारण सात लोगों की मौत हो गयी।इस हादसे में कई अन्य कर्मचारी भी हुए है,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News